GN Shayari in Hindi, Meethe Khwabon Mein So Jaao
हिंदी में शुभ रात्रि सन्देश शायरी
Advertisement
सितारों को भेजा है आपको सुलाने के लिए,
चाँद आया है आपको लोरी सुनाने के लिए,
सो जाओ मीठे ख़्वाबों में आप...
सुबह सूरज को भेजेंगे आपको जगाने के लिए।
हर सपना कुछ पाने से पूरा नहीं होता,
कोई किसी के बिन अधूरा नहीं होता,
जो चाँद रौशन करता है रात भर सब को,
किसी रात वो भी तो पूरा नहीं होता।
Advertisement
मिलने आयेंगे हम आपसे ख्वाबों में,
ये ज़रा रौशनी के दिये बुझा दीजिए,
अब नहीं होता इंतज़ार आपसे मुलाकात का,
ज़रा अपनी आँखों के परदे तो गिरा दीजिए।
जैसे चाँद का काम है रात में रौशनी देना,
तारों का काम है सारी रात चमकते रहना,
दिल का काम है अपनों की याद में धड़कते रहना,
हमारा काम है आपकी सलामती की दुआ करते रहना।